नई दिल्ली: आज का मौसम 12 अक्टूबर 2026: मानसून के खत्म होने के बाद एक बार फिर से मौसम विभाग ने मुश्किल बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 12 अक्टूबर को यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान सहित 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की प्रबल संभावना है। उत्तराखंड, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और झारखंड में तेज आंधी से लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। कुछ जगहों पर बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से धाराशायी हो सकते हैं। वहीं, पहाड़ी राज्यों में कुछ जगहों पर लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। 3 से अधिक राज्यों में बर्फबारी की भी चेतावनी जारी की गई है। पूर्वोत्तर भारत में बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकता है। यात्रा करने से पहले मौसम का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। वहीं, समुद्री किनारे से मछुआरों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है।
आज का मौसम कैसा रहेगा 12 अक्टूबर
इस बीच बंगाल की खाड़ी से तूफानी हवा उठ सकती है जिससे पूर्वी भारत के राज्यों में देर रात आंधी-तूफान कहर बरपा सकता है। वहीं, 2 से अधिक राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों के ऊपर निचले वायुमंडल में हवा का एक चक्रवाती घेरा बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश के ऊपर निचले वायुमंडल में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। तो चलिए आज हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 12 अक्टूबर को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। इसके अलावा हम जिलावार भी मौसम का हाल बताने जा रहे हैं…
देश के 24 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 12 अक्टूबर को देश के 24 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा, असम, मेघालय, सिक्किम, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चल सकती है। किसानों के फसलों को नुकसान होने की आशंका है।
दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली(12 अक्टूबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 12 अक्टूबर को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 12 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा
यूपी(12 अक्टूबर-बारिश-आंधी का अलर्ट): मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बरेली, रामपुर, बदायूं, बुलंदशहर, हरदोई, ज्योतिबाफुले नगर, मैनपुरी, आजमगढ़, प्रयागराज, गोरखपुर और गाजीपुर में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चल सकती है। हीं, इस दौरान लखनऊ में कल यानी 12 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस जाएगा।
बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा
बिहार(12 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): गया, जहानाबाद, पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर, किशनगंज, बेगूसराय, खगड़िया, अररिया, कटिहार और लखीसराय में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, पटना में कल यानी 12 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
झारखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
झारखंड(12-13 अक्टूबर-तेज बारिश-तूफान का अलर्ट): पलामू, गढ़वा, रांची, सिमडेगा, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, जामताड़ा, पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, साहेबगंज, जमशेदपुर और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, रांची में कल यानी 12 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जाएगा।
उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (12 अक्टूबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, देहरादून में कल यानी 12 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
हिमाचल में आज मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल (12 अक्टूबर-बारिश-तूफान का अलर्ट): बिलासपुर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और सोलन में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, मनाली में कल यानी 12 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
जम्मू-कश्मीर में आज मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर (12 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): राजौरी, अनंतनाग, बारामूला, पुंछ, रामबन, कठुआ, रामबन, डोडा, सांबा और कठुआ में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 12 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
शहर अधिकतम तापमान (12 अक्टूबर) न्यूनतम तापमान (12 अक्टूबर)
दिल्ली 32°C 21°C
मुंबई 37°C 26°C
चेन्नई 33°C 28°C
कोलकाता 33°C 25°C
लखनऊ 32°C 22°C
पटना 32°C 23°C
रांची 28°C 19°C
भोपाल 32°C 21°C
जयपुर 33°C 22°C
शिमला 22°C 12°C
नैनीताल 21°C 14°C
पश्चिम बंगाल में आज का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(12 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): कोलकाता, अलीपुरद्वार, नादिया, बीरभूम, कलिम्पोंग, कूचबिहार, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और दार्जिलिंग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, कोलकाता में कल यानी 12 अक्टूबर को को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
पंजाब में आज मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (12 अक्टूबर-भारी बारिश और आंधी की संभावना): बरनाला, चंडीगढ़, मोहाली, पठानकोट, फाजिल्का, तरनतारन, जालंधर, अमृतसर, पटियाला, गुरदासपुर और कपूरथला में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।
राजस्थान में आज मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (2 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): कोटा, डूंगरपुर, भिलवाड़ा, जयपुर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, उदयपुर और अजमेर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, जयपुर में कल यानी 12 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
मध्य प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (12 अक्टूबर- बारिश-आंधी का अलर्ट): भोपाल, इंदौर, खांडवा, गुना, मुरैना, अशोक नगर, नीमच, मांडला, छिंदवाड़ा, कटनी, उमरिया, ग्वालियर, रीवा, सतना, पन्ना और मुरैना में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चल सकती हैं। वहीं, भोपाल में कल यानी 12 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।



