Home रायपुर रायपुर नगर निगम जोन 6 में लगाए गए जोन स्तरीय सेवा संकल्प...

रायपुर नगर निगम जोन 6 में लगाए गए जोन स्तरीय सेवा संकल्प शिविर में पहुँचे रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी…

6
0
  • शिविर में 3 भवन अनुज्ञा पत्र, 2 आधार कार्ड, 6 राशन कार्ड पात्र नागरिकों को तत्काल बनाकर किये गए प्रदत्त , जनशिकायतों के आवेदन दर्ज की गयीं गए, सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट से सम्बंधित प्राप्त जनसमस्याओं का त्वरित निदान करने दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने दिया निर्देश

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 6 के कार्यालय में महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन स्तरीय सेवा संकल्प शिविर जोन अंतर्गत सभी 7 वार्डो के रहचासी नागरिकों की सुविधा हेतु उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उनका प्रशासनिक तौर पर त्वरित निदान करने लगाया गया.

आज नगर निगम जोन 6 के कार्यालय में लगाए गए जोन स्तरीय सेवा संकल्प शिविर में रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी सम्मिलित हुए. शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान निर्माण किये जाने पात्र 3 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र, 2 नागरिकों को आधार कार्ड, 6 पात्र नागरिकों को राशन कार्ड रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी द्वारा प्रदत्त किये गए.

रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी द्वारा जोन 6 अधिकारियों को जोन अंतर्गत सभी वार्डो के रहवासी नागरिकों को सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य जनसमस्याओं को पूर्ण गंभीरता के साथ सुनकर जनसमस्याओं का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया जाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया.

रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने जोन 6 अधिकारियों को वार्डवासी नागरिकों को केन्द्र सरकार और छत्तीसगढ़ शासन की सभी लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्रता अनुसार नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित किया जाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया.

आज जोन 6 कार्यालय में लगाए गए जोन स्तरीय सेवा संकल्प शिविर में रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, जोन 6 जोन अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता , पार्षद श्री प्रमोद कुमार साहू, श्री रवि सोनकर सहित नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव सहित जोन 6 के अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही. बड़ी संख्या में वार्डवासी नागरिकों ने जोन 6 जोन कार्यालय में पहुंचकर जोन स्तरीय सेवा संकल्प शिविर में अपनी जनसमस्याओं से अधिकारियों को अवगत करवाया और उन जनसमस्याओं का जोन कार्यालय द्वारा त्वरित निदान प्राप्त किया.