Home रायपुर महापौर मीनल चौबे ने महामाया मन्दिर पहुंचमार्ग की नवरात्रि में सफाई व्यवस्था...

महापौर मीनल चौबे ने महामाया मन्दिर पहुंचमार्ग की नवरात्रि में सफाई व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण, विशेष सफाई अभियानपूर्वक नवरात्रि में जारी रखने के दिए कड़े निर्देश…

5
0
  • महापौर ने महामाया मन्दिर पहुंचमार्ग में सड़क पर लगाए जाने वाले बाजार को सुव्यवस्थित करने कहा, सफेद मार्किंग के बाहर व्यवसाय करने वालों को समझाइश दी, नहीं मानने पर यातायात बाधित होने पर की जायेगी कड़ी कार्रवाई*
  • *महापौर मीनल चौबे ने आदिशक्ति देवी माता महामाया और शीतला माता के शुभ दर्शन कर उनसे सभी नगरवासियों को जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने दिव्य श्रीचरणों में की विनम्र प्रार्थना*

रायपुर – आज नवरात्रि के दूसरे दिन नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने राजधानी शहर रायपुर के प्राचीन सुप्रसिद्ध महामाया मन्दिर पहुंचमार्ग की नवरात्रि पर्व के दौरान सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया. महापौर ने नवरात्रि पर्व के सभी नौ दिनों तक मन्दिर के आसपास और पहुंचमार्ग में विशेष सफाई अभियान चलाकर अच्छी सफाई व्यवस्था सतत मॉनिटरिंग करते हुए बनाये रखा जाना प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करवाने सम्बंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया, ताकि नवरात्रि पर्व में प्रतिदिन आदिशक्ति देवी माता महामाया के दर्शन और पूजन हेतु आने वाले हजारों भक्तजनों को वहाँ निरन्तर अच्छी सफाई व्यवस्था उपलब्ध करवाई जा सके.

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने महामाया मन्दिर पहुंचमार्ग में शीतला मन्दिर से महामाया मन्दिर तक सड़क पर लगाए जाने वाले बाजार की व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया. महापौर ने निरीक्षण के दौरान मन्दिर पहुंचमार्ग पर सड़क पर निर्धारित सफेद मार्किंग के बाहर सामान रखकर सब्जी, फल, फूल एवं अन्य व्यवसाय कर रहे व्यापारियों को सफेद मार्किंग के भीतर सामान रखकर व्यवसाय करने की समझाइश दी, अन्यथा की स्थिति में सफेद मार्किंग से बाहर सामान रखकर व्यवसाय करने और इससे महामाया मन्दिर पहुंचमार्ग का यातायात नवरात्रि पर्व में बाधित होने पर सम्बंधित व्यवसायियों पर अभियान चलाकर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश टीम प्रहरी को महापौर द्वारा जनहित में पर्व अवधि में जनसुविधा हेतु यातायात सुगम और सुव्यवस्थित बनाये रखने की दृष्टि से दिए गए हैँ.

महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा किये गए औचक निरीक्षण के दौरान महामाया मन्दिर पहुंचमार्ग में रायपुर नगर निगम जोन 6 जोन अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, वार्ड पार्षद श्रीमती जयश्री नायक सहित नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक, जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव, कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेंद्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता श्री नागेश रामटेके, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लावनिया, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री खेमलाल देवांगन, श्री आत्मानंद साहू, उपअभियंता श्री टिकेन्द्र चंद्राकर, श्री अंकुर अग्रवाल सहित टीम प्रहरी की उपस्थिति रही.

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नवरात्रि पर्व के दूसरे दिन सफाई व्यवस्था के औचक निरीक्षण के दौरान सुप्रसिद्ध महामाया और शीतला माता मन्दिर में पहुंचकर आदिशक्ति देवी माता के शुभ दर्शन कर उनसे सभी नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने उनके दिव्य श्रीचरणों में विनम्र प्रार्थना की.