Home दुर्ग ” समाज में जब युवा अपनी जवाबदेही समझकर समाज को भाईचारे, सद्भभाव,...

” समाज में जब युवा अपनी जवाबदेही समझकर समाज को भाईचारे, सद्भभाव, समरसता और सम्मान के डोर से बांधना प्रारंभ कर दे तो उस समाज का उत्थान निश्चित है!”

7
0

” समाज में जब युवा अपनी जवाबदेही समझकर समाज को भाईचारे, सद्भभाव, समरसता और सम्मान के डोर से बांधना प्रारंभ कर दे तो उस समाज का उत्थान निश्चित है!” ऐसे उद्गार थे समाज के संरक्षक व शिक्षाविद राजेन्द्र नाग का इसी क्रम में मुख्य अतिथि के आसंदी पर आसीन श्रम कल्याण विभाग के उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री किशोर महानंद ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा और जागरूकता से समाज को एक नई दिशा और दशा दी जा सकती है जिसके लिए समाज को एकजुट होकर समाज सेवा करना चाहिए।

मां बस्त्रेण देवी सेवा समिति द्वारा आयोजित ११ अक्टूबर रविवार को दीनदयाल नगर खुर्सीपार नुआखाई मिलन व सम्मान समारोह रखा गया था। मुख्य अतिथि के रूप में किशोर महानंद, अध्यक्षता राजेन्द्र नाग विशेष अतिथि देवनारायण तांडी ( पूर्व सभापति, दुर्ग) थे। वृद्धजन रघुनाथ बाग, अर्जुन नायक का सबसे पहले सम्मान किया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव , मरोदा, भिलाई , चरोदा सहित कई क्षेत्रों से समाजिक लोगों का आगमन हुआ। कार्यक्रम में विशेष रूप से शंकर निहाल, संजय सोनवानी, महेश सोना, कृष्णा सागर, प्रदीप दीप, विजय धर, हेमलाल नायक हीरावती,सीता महानंद, प्रेम शीला सहित बहुत से अतिथियों ने अपनी गरीमामयी उपस्थिति दी। समाज के सभी पदाधिकारी चेतना दीप, दिलिप तांडी, टेकचंद सेठिया, दयानिधि विभार,रतन तांडी, किशोर मोगराज , संतोष मलिक,आशीष नंदा, दिपक

चितरु, उमेश दीप, रवि,विजय छाती सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।