- भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से गांव-गांव तक पहुंच रहे विकास के लाभ, हितग्राहियों को आवास की चाबी और विद्यार्थियों का सम्मान
बंगोली (खरोरा)/आरंग/रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित *सेवा संकल्प अभियान* के अंतर्गत बंगोली (खरोरा) में जनचौपाल का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधायक *गुरु खुशवंत साहेब जी* सम्मिलित हुए। उन्होंने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं एवं स्थानीय आवश्यकताओं को सुना। कार्यक्रम में जनसेवा, जनकल्याण, सुशासन और ग्रामीण विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया।
*भाजपा सरकार की योजनाओं से साकार हो रहे आमजन के सपने*
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों तक सुविधाएं पहुंचाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। प्रधानमंत्री आवास योजना इसी दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जनचौपाल के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उनके नए घर की चाबी प्रदान की गई। अपने पक्के घर का सपना साकार होने पर हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने हितग्राहियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद और सुरक्षित भविष्य की कामना की।
*शिक्षा और संस्कृति को प्रोत्साहन, विद्यार्थियों का हुआ सम्मान*
कार्यक्रम में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा, प्रतिभा और मेहनत के महत्व को रेखांकित किया। वहीं, बच्चों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक लोकनृत्य ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक झलक प्रस्तुत की।
*मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा—जनसेवा और विकास हमारी प्राथमिकता*
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्षों की यात्रा जनकल्याण और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का महत्वपूर्ण अवसर है। भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पात्र हितग्राही जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास, आवास, शिक्षा और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के बीच संवाद को मजबूत करने तथा जनसमस्याओं को समझने का अवसर प्रदान करता है।
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि आरंग विधानसभा सहित प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनहितकारी कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देना और शासन की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना प्राथमिकता है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, पार्टी कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनसंवाद, हितग्राहियों को सहायता, विद्यार्थियों के सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान की भावना को आगे बढ़ाया गया।









