रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग में प्राप्त गन्दगी से सम्बंधित जनशिकायत मिलने पर वस्तुस्थिति की जानकारी लेने नगर निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन 9 क्षेत्र के अंतर्गत अवन्ति विहार में चूल्हा चौका फ़ूड डिलीवरी की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण नगर निगम जोन 9 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा,
वार्ड सफाई सुपरवाइजर श्री अशोक सोनवानी की उपस्थिति में स्वच्छता दीदियों की उपस्थिति में किया गया. औचक निरीक्षण के दौरान गन्दगी मिलने और स्वच्छता मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर सम्बंधित दुकान चूल्हा चौका फ़ूड डिलीवरी के संचालक को
भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए तत्काल 5000 रूपये का ई जुर्माना किया गया और प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.





