भिलाई इस्पात संयंत्र की नंदिनी चूना-पत्थर खदान द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत आदर्श ग्राम स्कूल, देउरझाल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व से परिचित कराना तथा उनमें स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।
‘स्वच्छता ही सेवा’ भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो स्वच्छता, स्वास्थ्यकर आदतों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है। इसी उद्देश्य के अनुरूप नंदिनी चूना-पत्थर खदान द्वारा कर्मचारियों, संविदा श्रमिकों एवं स्थानीय समुदाय के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ‘स्वच्छता ही सेवा’ के मूल संदेश से अवगत कराते हुए अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करने और स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदतों का अभिन्न अंग बनाने के लिए किया गया। इस अवसर पर बच्चों को फल एवं शिक्षण सामग्री भी वितरित की गई।
यह कार्यक्रम खदान प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक (राजहरा) श्री चिंतला श्रीकांत के मार्गदर्शन तथा उप महाप्रबंधक (राजहरा) श्री संतोष कुमार खांडे, प्रशिक्षण अधिकारी एवं उप महाप्रबंधक (नंदिनी माइंस) श्री अजय चतुर्वेदी एवं सहायक महाप्रबंधक (नंदिनी माइंस) श्री अलंकार भिवगड़े के नेतृत्व में नंदिनी चूना-पत्थर खदान की सीएसआर टीम द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कनिष्ठ अभियंता श्री अरविंद प्रताप, श्री शिव बहादुर यादव एवं श्री हिम्मत सिंह रंधावा की विशेष उपस्थिति रही। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करने तथा ‘स्वच्छता ही सेवा’ के संदेश को स्थानीय समुदाय तक पहुँचाने का प्रयास किया गया।
———————



