Home दुर्ग कार्यपालक निदेशक (रावघाट) श्री अरुण कुमार ने कश्मीर से लेह-लद्दाख तक 460...

कार्यपालक निदेशक (रावघाट) श्री अरुण कुमार ने कश्मीर से लेह-लद्दाख तक 460 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी कर दिया फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश …

6
0

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (रावघाट) श्री अरुण कुमार ने स्वस्थ जीवनशैली, साहस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करते हुए कश्मीर से लेह-लद्दाख तक साइकिल अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने 20 सितंबर को कश्मीर से अपनी यात्रा आरंभ की और 25 सितंबर 2026 को लेह-लद्दाख पहुँचकर लगभग 460 किलोमीटर का सफर तय करते हुए यात्रा पूरी की।

 

छह दिनों तक चली इस यात्रा के दौरान श्री अरुण कुमार ने दुर्गम पहाड़ी मार्गों, चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों और बदलते मौसम के बीच साइकिल चलाकर शारीरिक फिटनेस, धैर्य एवं अनुशासन का परिचय दिया। प्राकृतिक सौंदर्य और चुनौतीपूर्ण पहाड़ी रास्तों से परिपूर्ण कश्मीर से लेह-लद्दाख तक का मार्ग पर साइकिल यात्रा पूरी करना शारीरिक क्षमता के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता और निरंतर प्रयास का भी परिचायक है।

 

इस अभियान के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित शारीरिक गतिविधियों को दिनचर्या में शामिल करने तथा पर्यावरण के अनुकूल परिवहन साधनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। साइकिलिंग, स्वास्थ्य एवं फिटनेस को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

 

इस अवसर पर श्री अरुण कुमार ने साइकिलिंग को स्वास्थ्य एवं फिटनेस को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने का प्रभावी माध्यम बताया। कश्मीर से लेह-लद्दाख तक लगभग 460 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी कर श्री अरुण कुमार ने साहस, अनुशासन और शारीरिक सक्रियता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने नियमित शारीरिक गतिविधियों को दैनिक जीवन में शामिल करने तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में ऐसी पहलों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। यह पहल स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश देती है।

———————-