रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वे सुबह 9 बजे रायगढ़ से रायपुर के लिए रवाना होंगे. दोपहर 12 बजे नवा रायपुर के सेक्टर-22 स्थित अटल नगर में भूमिपूजन करेंगे. इसके बाद दोपहर 1 बजे मंत्रालय, महानदी भवन में स्टेट कैपिटल रीजन की बैठक लेंगे. दोपहर 2:45 बजे मुख्यमंत्री सीएम हेल्पलाइन 1076 की समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें प्रदेश के सभी 33 जिलों के कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे. बैठक में हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण, शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि और जिलों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी. 9 जून 2026 को शुरू हुई इस हेल्पलाइन पर शुरुआती चार महीनों में करीब 2 लाख शिकायतें दर्ज हुई हैं. बैठक में मुख्यमंत्री अधिकारियों को शिकायतों के प्रभावी निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे. इसके बाद शाम 4:45 बजे वे हीरापुर स्थित गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे. शाम 6 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर रात 9 बजे तक आयोजित रास गरबा कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे.



