Home खेल रायपुर में आज भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 मैच…

रायपुर में आज भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 मैच…

19
0

रायपुर में आज भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 मैच

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज पहला महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होने जा रहा है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज होगा. शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा. यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पहला ऐसा मैच होगा, जिसकी कमान नई कप्तान स्मृति मंधाना संभालेंगी. वहीं पूर्व कप्तान हरमनप्रीत भी टीम में नजर आएंगी. तीन मैचों की इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 18 अक्टूबर और तीसरा मुकाबला 20 अक्टूबर को होगा. बतातें चलें कि यहभारतीय महिला टीम पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में जिम्बाब्वे की टीम के खिलाफ मुकाबला खेलने उतरेगी. इसके अलावा महिलाओं और युवतियों के लिए एंट्री फ्री रहेगी.