- रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने महापौर मीनल चौबे को महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी , भगवान श्री बलभद्र, माता सुभद्रा की प्रतिकृति की प्रदत्त
रायपुर -आज राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे को उनके जन्मदिन पर बुके प्रदत्त कर दिन भर महापौर निवास में बधाइयाँ देने वाले नागरिकों को ताँता लगा रहा. महापौर श्रीमती मीनल चौबे को महापौर निवास में पहुंचकर राज्यसभा सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा सहित रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री श्री राजेश मूणत,
रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, नगर के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, नवयुवकों, आमजनों सहित नगर निगम रायपुर के सभी जोन कमिश्नरों,
नगर निगम रायपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुके प्रदत्त कर हार्दिक शुभकामनायें दीं. रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने महापौर श्रीमती मीनल चौबे को पुरी के जगप्रसिद्ध महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी, भगवान श्री बलभद्र और माता सुभद्रा की प्रतिकृति प्रदत्त करते हुए उन्हें जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनायें दीं.






