राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- लोक आस्था सेवा संस्थान द्वारा वूमेनिटी के सहयोग से गरियाबंद में पोषण वाटिका तैयार करने की विधि पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें छुरा और गरियाबंद ब्लॉक की 40 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्था प्रमुख द्वारा पोषण वाटिका के उद्देश्य और महत्व की जानकारी देते हुए । उन्होंने जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए पानी का सदुपयोग करने और घर की बाड़ी या आंगन में पोषण वाटिका तैयार करने के बारे में बताया गया उन्होंने कहा कि जैविक पद्धति से सब्जियां उगाने से परिवार को ताजी और पौष्टिक सब्जियां मिलेंगी। साथ ही पानी का संरक्षण करने, पर्यावरण को अनुकूल बनाए रखने और परिवार के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
इसके बाद उद्यानिकी विभाग, गरियाबंद से आए गोपेश्वर साहू ने महिलाओं को पोषण वाटिका के लिए उपयुक्त स्थान का चयन, क्यारी निर्माण, उन्नत बीजों का चयन, बीज बोने की विधि, सिंचाई तथा जैविक खाद के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को स्वयं क्यारी बनाकर बीज बोने की प्रक्रिया का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया। साथ ही उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे जानकारी दिया ।
इसके बाद लोक आस्था सेवा संस्थान के शुभ्रब्रत दास ने प्रोजेक्टर के माध्यम से पोषक तत्वों के महत्व और उनकी कमी से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में समझाया। बाजार से सब्जियां खरीदने पर होने वाले खर्च में बचत होगी जिसे हम बच्चों के शिक्षा और घर के अन्य मद पर खर्च कर सकते है इसके बारे में जानकारी दिया इस प्रशिक्षण में लोक आस्था के सभी स्टाफ उपस्थित रहे ।





