Home दुर्ग भिलाई में ‘द नॉकआउट क्लब’ MMA अकादमी का भव्य शुभारंभ…

भिलाई में ‘द नॉकआउट क्लब’ MMA अकादमी का भव्य शुभारंभ…

8
0

भिलाई। भिलाई में द नॉकआउट क्लब (The Knockout Club) MMA अकादमी का भव्य शुभारंभ 25 अक्टूबर 2026 को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भिलाई नगर विधायक श्री देवेंद्र यादव जी, सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं HTC के संचालक श्री इंद्रजीत सिंह जी, MMA India National Federation के जॉइंट सेक्रेटरी एवं चेयरमैन रेफरी कमीशन श्री नितिन सिंह जी, तथा MMA India एवं IMMAF की मेडिकल विशेषज्ञ डॉ. दिव्या खरे जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

अकादमी का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं को सेल्फ डिफेंस, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA), फिटनेस और अनुशासन का प्रशिक्षण देकर आत्मविश्वासी एवं सशक्त बनाना है। यहां प्रशिक्षण कोच मयूर चंद्र प्रसाद के मार्गदर्शन में दिया जाता है।

अकादमी में नियमित प्रशिक्षण कक्षाएं सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक तथा शाम 6:00 से 9:00 बजे तक, नेहरू नगर, भिलाई में संचालित की जाती हैं। यह पहल युवाओं को आत्मरक्षा के लिए सक्षम बनाने, खेल प्रतिभाओं को निखारने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

स्थान: द नॉकआउट क्लब (The Knockout Club) MMA अकादमी, नेहरू नगर, भिलाई।