- स्मृति ईरानी के दौरे का दूसरा दिन
रायपुर: भाजपा की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है. इस दौरान वह पार्टी के विधायकों, सांसदों, मंत्रियों और विभिन्न संस्थाओं के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगी. सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक भाजपा विधायकों के साथ संगठनात्मक चर्चा होगी. इसके बाद सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रदेश के सभी भाजपा सांसदों और दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक राज्य मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ बैठक करेंगी.
दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक होगी. वहीं, शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक विचार परिवार के प्रमुख पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगी. स्मृति ईरानी के दो दिवसीय प्रवास के दौरान सरकार, संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय मजबूत करने पर जोर रहेगा.



