Home दुर्ग भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई में विश्व विद्यार्थी दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का...

भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई में विश्व विद्यार्थी दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन…

6
0

भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई के शिक्षा विभाग द्वारा भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती एवं विश्व विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में बी.एड. प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “Education as a Tool for Transforming India” (भारत के परिवर्तन में शिक्षा की भूमिका) था।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शिक्षा की परिवर्तनकारी भूमिका, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक विकास तथा एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में शिक्षा के महत्व पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त साधन है। उन्होंने विद्यार्थियों को डॉ.कलाम के जीवन,उनके विचारों एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी अपनी शिक्षा, प्रतिभा और नवाचार के माध्यम से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.मोहना सुषांत पंडित ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण,नैतिक मूल्यों,रचनात्मकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने विचार आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—

प्रथम स्थान: रितिका यादव

द्वितीय स्थान: यामिनी साहू एवं हरजीत कौर गिल

तृतीय स्थान: केशरी साहू

सांत्वना पुरस्कार: मधुप्रिया

इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक डॉ.हेमलता सिदार, श्रीमती नाज़नीन बेग,श्रीमती आशा साहू एवं श्रीमती रोमा टंडन उपस्थित रहीं।कार्यक्रम की प्रभारी डॉ.भावना चौहान थीं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अभिव्यक्ति कौशल,आत्मविश्वास, तार्किक चिंतन तथा शिक्षा के माध्यम से सामाजिक एवं राष्ट्रीय परिवर्तन की समझ विकसित करना था। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपने विचार साझा करने और डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम के आदर्शों से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान किया।