रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 में प्राप्त गन्दगी से सम्बंधित जनशिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता श्री पी. डी. धृतलहरे,
जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री बारोन बंजारे की उपस्थिति में नगर निगम जोन क्रमांक 2 क्षेत्र के अंतर्गत पंडरी स्थित मिनी माता गार्डन परिसर और नमस्ते चौक देवेन्द्र नगर में जोन स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर विशेष सफाई अभियान चलाकर कचरा और गन्दगी हटाकर स्वच्छता कायम करते हुए प्राप्त जनशिकायतों का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.






