Home रायपुर रायपुर नगर निगम जोन 1 द्वारा खमतराई मुक्तिधाम में सफाई अभियान चलाकर...

रायपुर नगर निगम जोन 1 द्वारा खमतराई मुक्तिधाम में सफाई अभियान चलाकर नागरिको की सुविधा हेतु कुर्सियां लगायी गयी एवं दीवाल में पेंटिंग करवाकर उसे सीटीयू के तहत दिया गया सुव्यवस्थित स्वरूप…

8
0
  • नगर निगम जोन 3 ने वार्ड 29 गोविंद नगर में मुक्कड की सफाई करवाकर उसके स्थान पर सीटीयू के तहत सौंदर्यीकरण करके दिया सुन्दर स्वरूप

       रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 1 द्वारा जोन 1 क्षेत्र अंतर्गत वीर शिवाजी वार्ड अंतर्गत खमतराई मुक्तिधाम परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाकर जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु स्वच्छता कायम की एवं मुक्तिधाम परिसर में नागरिको की सुविधा हेतु कुर्सियां लगाने की व्यवस्था जनहित में करवायी गयी। वहीं पूरे मुक्तिधाम परिसर में स्वच्छता कायम करते हुए खमतराई मुक्तिधाम की दीवाल पर पेंटिंग एवं रंगरोगन कराकर उसे सीटीयू स्वच्छता लक्षित ईकाई के अंतर्गत सुव्यवस्थित स्वरूप दिया गया।

इसी प्रकार नगर निगम जोन 3 द्वारा जोन 3 अंतर्गत गुरू गोविंद सिंह वार्ड कमांक 29 अंतर्गत गोविंद नगर में सीटीयू स्वच्छता लक्षित ईकाई का विकास वहां नागरिको द्वारा कचरा डाले जाने से बन गये मुक्कड की सघन सफाई करवाकर एवं मुक्कड के स्थान पर सीटीयू के अंतर्गत सौंदर्यीकरण कार्य उक्त स्थल में करते हुए वहां स्वच्छता जनजागरण स्लोगन लिखवाकर एवं नागरिकों हेतु कुर्सियों की व्यवस्था कर पर्यावरण संरक्षण हेतु गमले रखवाकर उस उक्त स्थल को सुन्दर स्वरूप प्रदान करने का कार्य किया गया।