रायपुर – विगत दिनों रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 स्वास्थ्य विभाग में गन्दगी से प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक द्वारा दिए गए निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री उमेश नामदेव ने जोन 3 स्वास्थ्य विभाग की टीम न्यू शांतिनगर में सिद्ध हनुमान मन्दिर के सामने सम्बंधित स्थल पर भेजकर कचरा उठवाकर सफाई करवाकर स्वच्छता कायम की और गन्दगी से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया.
सम्बंधित स्थल के सम्बन्ध में वार्ड सफाई सुपरवाइजर को नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित कर स्वच्छता व्यवस्था सुचारु बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया है. वर्तमान में सम्बंधित स्थल पूरी तरह से साफ – सुथरा है और वहाँ सुचारु आवागमन हो रहा है.





