Home रायपुर रायपुर नगर निगम जोन 8 में अधोसंरचना मद अंतर्गत 5 लाख रूपये...

रायपुर नगर निगम जोन 8 में अधोसंरचना मद अंतर्गत 5 लाख रूपये में कुल 197 स्ट्रीट लाईटें खरीदी गई हैँ, जिनमें से 150 लाईटें कुल 7 वार्डो में लगा दी गई हैँ, शेष 47 लाईटों को लगाने का कार्य जारी है, जो 3 दिवस के भीतर पूर्ण कर लिया जायेगा – जोन 8 जोन कमिश्नर

5
0

रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने जानकारी दी है कि रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक-8 में अधोसंरचना मद अंतर्गत राशि रूपये 5 लाख की कुल 197 स्ट्रीट लाईटों की खरीदी की गई है। जिनमे से 150 लाईटें कुल 7 वार्डो में लगा दी गई है। शेष 47 लाईटों को लगाने का कार्य जारी है, जो कि 3 दिवस के भीतर पूर्ण कर लिया जावेगा, जोन 8 जोन कमिश्नर ने कहा कि यह कहना कदापि सही नहीं है कि रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 में 5 लाख रूपये के फंड से 618 लाइटें खरीदी गई हैँ, जो कि गोदामों में डंप हैँ।