रायपुर – प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत नगर पालिक निगम, रायपुर की वर्तमान प्रगति निम्नानुसार है –
1. वर्ष 2030 तक निर्धारित लक्ष्य 53,593
2. पात्र आवेदन- 37,460
3. स्वीकृत आवेदन 34,038
4. ऋण वितरित आवेदन- 33,477
5. ऋण वितरण हेतु लंबित आवेदन 561
6. वितरित ऋण राशि 55.02 करोड़ रु.
7. लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति 62.47 प्रतिशत
पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम में ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया निरंतर संचालित है। वर्तमान आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार वितरण हेतु 561 आवेदन लंबित हैं, अतः यह कहना कदापि सही नहीं है कि 4669 आवेदन लंबित हैँ।



