Home दुर्ग भारत के प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी के पुण्यतिथि...

भारत के प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी के पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल के द्वारा 24 अकबर रोड़ नई दिल्ली मे विशाल रक्तदान शिविर किया गया…

5
0

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आहावान पर *वोट बचाओ देश बचाओ जन आंदोलन…दिल्ली के रामलीला मैदान मे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी के साथ प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार एवं प्रभारी महामंत्री मनोज वर्मा , संगठन महामंत्री राजेश प्रसाद गुप्ता, आनन्द सिंग ठाकुर सहित छत्तीसगढ़ के सैकड़ो सेवादल के स्वयं सेवक रामलीला मैदान में एकत्रित होकर देश में चल रहे अराजकता एवं चुनाव आयोग के द्वारा की गई धांधली एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विशाल जन रैली एवं आमसभा में सम्मिलित हुए ।

 

रैली के एक दिन पूर्व भारत के प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी के पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल के द्वारा 24 अकबर रोड़ नई दिल्ली मे विशाल रक्तदान शिविर किया गया ।

 

छत्तीसगढ़ के सेवादल स्वयंसेवको के द्वारा इस विशाल रक्तदान शिविर मे स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी के वाक्य “मेरे खुन का एक एक कतरा इस देश को मजबूत करेगा ” को सार्थक करते हुए सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी. के उपस्थिति मे अपना रक्तदान किया गया ।