Home दुर्ग व्यापारियों की मांग पर चेम्बर का दल मिला कलेक्टर से…

व्यापारियों की मांग पर चेम्बर का दल मिला कलेक्टर से…

5
0
  • खुर्सीपार चौक पर ओवरब्रिज निर्माण की आवश्यकता पर पुनर्विचार की मांग, व्यापार प्रभावित होने की जताई आशंका

भिलाई। खुर्सीपार चौक पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण को लेकर क्षेत्र के व्यापारियों की मांग एवं चिंताओं को लेकर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, भिलाई इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश महामंत्री श्री अजय भसीन के नेतृत्व में जिलाधीश महोदय से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने खुर्सीपार चौक पर ओवरब्रिज निर्माण की आवश्यकता एवं उपयोगिता पर पुनर्विचार करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

चेम्बर ने ज्ञापन में कहा कि खुर्सीपार चौक के आसपास एक बड़ा बाजार एवं व्यापारिक क्षेत्र स्थित है, जहां अनेक छोटे-बड़े व्यापारी अपनी आजीविका संचालित करते हैं। ऐसे में यदि चौक पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जाता है, तो बाजार की पहुंच, ग्राहकों की आवाजाही एवं व्यापारिक गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इससे स्थानीय व्यापार प्रभावित हो सकता है तथा बाजार की रौनक भी समाप्त होने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

बड़े वाहनों के लिए अंडरब्रिज बनने के बाद ओवरब्रिज की आवश्यकता पर सवाल

चेम्बर ने यह भी बताया कि पूर्व में बीएसपी के बड़े वाहन एवं ट्रेलर इस मार्ग से होकर गुजरते थे, लेकिन अब बड़े वाहनों के आवागमन के लिए अंडरब्रिज का निर्माण हो चुका है। ऐसे में खुर्सीपार चौक पर यातायात की समस्या के समाधान के लिए ओवरब्रिज निर्माण की आवश्यकता का पुनः परीक्षण किया जाना चाहिए।

लगातार ब्रिज निर्माण से क्षेत्र की सुंदरता एवं व्यापार पर असर

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पावर हाउस क्षेत्र में ओवरब्रिज का निर्माण पूर्ण होने के पश्चात तत्काल खुर्सीपार चौक पर भी ओवरब्रिज का निर्माण किया जाना क्षेत्र के सुंदर एवं व्यवस्थित स्वरूप को प्रभावित कर सकता है। लगातार ब्रिज निर्माण से यातायात व्यवस्था, स्थानीय दुकानों तक पहुंच एवं नागरिकों की दैनिक गतिविधियों में भी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग

चेम्बर का मानना है कि खुर्सीपार क्षेत्र में ओवरब्रिज निर्माण से अधिक आवश्यक सड़क व्यवस्था में सुधार, यातायात का सुचारू संचालन, पार्किंग व्यवस्था, बाजार क्षेत्र का व्यवस्थित विकास एवं नागरिक सुविधाओं का विस्तार है। इन कार्यों से क्षेत्र के व्यापारियों एवं आम नागरिकों को अधिक लाभ मिल सकता है।

चेम्बर ने जिलाधीश महोदय से आग्रह किया कि खुर्सीपार चौक पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण की आवश्यकता एवं उपयोगिता का पुनः परीक्षण कराया जाए। साथ ही क्षेत्र के व्यापारियों, नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर उनकी राय प्राप्त की जाए तथा जनहित, व्यापारिक हित एवं क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाए।

चेम्बर प्रदेश महामंत्री श्री अजय भसीन ने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य आम नागरिकों एवं व्यापारियों को सुविधा प्रदान करना होना चाहिए। खुर्सीपार चौक पर ओवरब्रिज निर्माण से यदि बाजार एवं व्यापार प्रभावित होता है, तो इस विषय पर गंभीरता से विचार किया जाना आवश्यक है। क्षेत्र के व्यापारियों एवं नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास की ऐसी योजना बनाई जानी चाहिए, जिससे यातायात भी सुचारू रहे और व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित न हों।

चेम्बर ने आशा व्यक्त की कि प्रशासन जनहित एवं व्यापारिक हितों को प्राथमिकता देते हुए इस विषय पर सकारात्मक निर्णय

दल के साथ शंकर सचदेव, विनय सिंह,विकास पांचाल व राम ओबेरॉय उपस्थित थे।