Home छत्तीसगढ़ ISRO की सफलता पर गदगद हुए CM भूपेश बघेल, कहा ‘पूरा हुआ...

ISRO की सफलता पर गदगद हुए CM भूपेश बघेल, कहा ‘पूरा हुआ पूर्व PM पंडित नेहरू का सपना’, दी बधाई

1
0

रायपुर : इसरो पहली बार चंद्रयान के चाँद पर लैंडिंग करने में सफल रहा। पूरी दुनिया की नजर इस मिशन पर टिकी हुई थी। सभी को उस क्षण का इंतज़ार था जब चंद्रयान-3 सफलता पूर्वक चाँद की सतह पर उतरता। यह क्षण जैसे ही सामने आया पूरा देश ख़ुशी से झूम उठा। प्रधानमंत्री मोदी ने वैज्ञानिकों को उनकी सफलता पर बधाई दी तो वही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी देश प्रदेश के लोगों को इस सफलता पर बधाई और शुभकामनायें प्रेषित की।

सीएम ने कहा 75 साल पहले पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू जी ने इसरो को स्थापित किया था। उन्होंने जो सपना देखा था वह आज जाकर पूरा हुआ। उन्होंने कहा ‘अंतरिक्ष में भारत ने आज एक नया आयाम स्थापित कर लिया है, ‘मिशन चंद्रयान-3’ की सफलता हम सभी के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण हैं। इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों एवं सदस्यों को इस सफलता पर अशेष शुभकामनाएं, आज आप सभी ने हम सभी देशवासियों को गौरव का पल दिया है। आप सबको देश का सलाम!