March 11, 2026

नहीं थम रहा जनसंपर्क का दौर जनपद सदस्य निलय कश्यप ने ग्रामीणों से की मुलाकात।

IMG-20230925-WA0155

जनपद सदस्य निलय कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बनियागांव, फाफनी, अलनार,सोलगुड़ा, कोटगढ़, नंदपुरा एवं कुम्हली के ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनी और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में आने वाले विधानसभा चुनाव मे नारायणपुर से पुनः कांग्रेस से चंदन कश्यप को विधायक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से कड़ी मेहनत करने की बात कही।जनपद सदस्य निलय कश्यप ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मे हम सब को कड़ी मेहनत करके पुनः नारायणपुर विधानसभा जितना है और प्रदेश मे पुनः कांग्रेस की सरकार बनानी है। क्षेत्र मे जाकर हम 5 सालो मे जो विकास कार्य किया है उसे बता कर वोट मांगेंगे और नारायणपुर मे ऐतिहासिक वोटों के साथ जीतेंगे। विधायक ने कार्यकर्ताओं मे जोश भरते हुए कहा कि हमने 15 साल की तुलना मे 5 साल मे बहुत सारे कार्य किए हमारी सरकार से प्रदेश के हर वर्ग के लोग खुश है।उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र की विकास कांग्रेस के हाथो में है इसके लिए प्रदेश में पुनः कांग्रेस की सरकार बनानी है और नारायणपुर से चंदन कश्यप को विधायक बनाना है।
इस दौरान अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे ।