June 7, 2026

पुलिस ने अपराधियों से मिलाया मित्रता का हाथ, थाने में ही दिलाई नौकरी, जानिए क्या है पूरा मामला

237

जशपुर जिले की पुलिस ने उठाईगिरी और लुट जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त रहने वाले नट जाति के बेरोजगार युवाओं को पुलिस थाने में ही अस्थायी नौकरी देकर अब मित्रता का हाथ बढ़ाया है।

पुलिस की ओर से सख्ती के बजाए मुख्य धारा से जोड़ने की इस पहल ने नट जाति के युवाओं के साथ अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने वाले अन्य लोग भी पुलिस की इस पहल के साथ थोड़ा सोचने के लिए मजबूर हो गए हैं। पुलिस की इस पहल से यदि नट जाति के लोगों में बदलाव आता है तो निश्चित ही पुलिस विभाग के लिए यह राहत देने वाली योजना साबित हो सकेगी।

You may have missed