March 11, 2026

सड़क दुर्घटना में इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार.. सीएम बघेल ने किए कई वादे

सड़क दुर्घटना में इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार.. सीएम बघेल ने किए कई वादे

सड़क दुर्घटना में इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार.. सीएम बघेल ने किए कई वादे

रायपुर। प्रदेश में प्रथम चरण के चुनाव को पांच दिन ही रह गए हैं। इसी बीच आज कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ पहुंचे हुए हैं। अभनपुर के हरिहर स्कूल मैदान पर चुनावी सभा का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में सीएम भूपेश बघेल, प्रभारी कुमारी सैलजा भी मौजूद हैं। साथ ही अभनपुर, राजिम, आरंग, कुरूद के प्रत्याशी भी मंच पर उपस्थित हैं।

सीएम भूपेश बघेल ने राजिम माता, राजीव लोचन भगवान, कुलेश्वर महादेव के जयकारे से भाषण की शुरुआत की। सीएम ने कहा, कि दोबारा सरकार बनने पर वे 16 गारंटी पूरी करेंगे। 200 यूनिट बिजली फ्री होगी। 42 लाख परिवार को बिजली बिल पटाने की जरूरत नहीं होगी। सड़क दुर्घटना में इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। छग के हर नागरिक की केजी से लेकर पीजी की शिक्षा फ्री होगी। 17.50 लाख आवास बनाकर गरीबी को देंगे। ट्रक, ट्रेक्टर के वाहन टैक्स के 726 करोड़ माफ होगा।

You may have missed