March 11, 2026

मानव तस्करी का मामला,10 राज्यों में NIA की छापेमारीमानव तस्करी का मामला,

683

नई दिल्लीः राष्ट्रीय जांच एजेंसी मानव तस्करी मामले में जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक छापेमारी कर रही है. एनआईए की टीम जम्मू-कश्मीर के जम्मू और सांबा शहर के कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. वहीं असम के गुवाहाटी में फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में एनआईए के अधिकारी छापेमारी कर रहे हैं. जिन 10 राज्यों में एनआईए की यह कार्रवाई चल रही है, उनमें त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, हरियाणा, पुडुचेरी, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर शामिल है.

You may have missed