Home छत्तीसगढ़ सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान, 15 फरवरी से शुरू होंगे...

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान, 15 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

2
0

CBSE बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी में शुरू होंगी और अप्रैल तक खत्म होंगी। बता दें कि CBSE ने आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी साझा की गई है कि 2024 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी और 10 अप्रैल 2024 तक खत्म होंगी। अब उम्मीद की जा रही कि CBSE बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbse.nic.in पर परीक्षाओं की डेट शीट और टाइम टेबल जल्द ही जारी कर देगा।

गौरतलब है कि प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। कक्षा 10 और 12 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से आरंभ होंगी और 15 फरवरी को खत्म होंगी। उत्तर भारतीय राज्यों में कड़ाके की सर्दी के रहते कक्षा 10 और 12 के छात्र पहले से ही इंटरनल परीक्षा और प्रेक्टिकल परीक्षाएं दे रहे हैं।

बोर्ड परीक्षाएं करीब 55 दिन चलेंगी, इस दौरान करीब 35 लाख से ज्यादा छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होंगे। सवाल यह भी उठ रहे है। कि क्या लोकसभा चुनाव की वजह से बोर्ड एग्जाम में व्यवधान हो सकता है? क्यों कि साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। मौजूदा सरकार का कार्यकाल 17 मई 2024 को समाप्त हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव मार्च और अप्रैल में हो सकते हैं। ऐसे में बोर्ड एग्जाम लोकसभा चुनाव में टकराव हो सकता है।