March 11, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद श्री सुधाकर रेड्डी की शहादत को किया नमन

678

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के जगरगुंडा में सीआरपीएफ के 165वीं बटालियन की माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर श्री सुधाकर रेड्डी की शहादत को नमन किया है। उन्होंने घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार जनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घटना में घायल जवान श्री रामू के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। श्री रामू को उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया है।

You may have missed