March 11, 2026

कांकेर नाबालिक लड़की को अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी को पखांजूर पुलिस ने किया गिरफ्तार

IMG-20231223-WA0180

 

दिनांक 22.09.2023 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.09.2023 के 07.00 बजे प्रार्थी के नाबालिक पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना पखांजूर में गुम इंसान क्र. 36/ 23 एवं अपराध क्रमांक 173 / 23 धारा 363 भादवि. कायम कर जांच पता तलाश में लिया गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर श्री प्रशांत शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पखांजूर रवि कुमार कुजुर तथा थाना प्रभारी पखांजूर निरीक्षक लक्ष्मण केंवट के मार्गदर्शन में अपृहता की पतासाजी के दौरान अपहृता का ग्राम पी. व्ही 29 योगेन्द्रनगर में होना पता चलने पर दिनांक 22.12.2023 को तत्काल थाना पखांजूर से पुलिस टीम भेजकर अपहृता को संदेही सुजन व्यापारी पिता सुरेश व्यापारी उम्र 21 वर्ष साकिन पी. व्ही 29 योगेन्द्रनगर के कब्जे से बरामद कर दस्तयाब किया गया, पीडिता से पूछताछ किया गया जो सुजन व्यापारी निवासी पी. व्ही 29 योगेन्द्रनगर के द्वारा दिनांक 22.09.23 के शाम 07.00 बजे बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभगन देकर अपने साथ जगदलपुर, दिल्ली, गोवा ले जाकर मेरे साथ मेरे मना करने के बावजूद जबरदस्ती कई बार शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया है बताने पर प्रकरण में धारा 366, 376(2)(ढ) भादवि. 4, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई है। संदेही सुजन व्यापारी को पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबुल करने से आरोपी सुजन व्यापारी पिता सुरेश व्यापारी उम्र 21 वर्ष साकिन पी. व्ही 29 योगेन्द्रनगर थाना पखांजूर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। अपृहता की पतासाजी करने में निरीक्षक लक्ष्मण केवट, उपनिरी प्रेमकुमार झा, सउनि सोनराज सूर्यवंशी, प्र. आर. 472 रविन्द्र ठाकुर, आर. क्र. 797 डोमेश्वर यामले आर क्र. 795 साजन सलाम, म. आर. 170 अगसिया कोडोपी, म. आर. 1357 सेवती शोरी का योगदान रहा।