Home रायपुर रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने नगर निगम जोन 10 पहुंचकर कार्यों...

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने नगर निगम जोन 10 पहुंचकर कार्यों की गहन समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश…

6
0
  • दीपावली पर्व के पूर्व सभी स्ट्रीट लाइट्स जलाना, सभी घरों से व्यवस्थित डोर टु डोर कचरा कलेक्शन, त्यौहार में सुचारु पेयजल व्यवस्था प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने किया निर्देशित*
  • *आवासीय पट्टा योजना में कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित ना होने पाए, यह सुनिश्चित हो-रायपुर ग्रामीण विधायक

रायपुर -आज रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 10 कार्यालय पहुँचे और विकास कार्यों, राजस्व वसूली, सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट प्रबंधन एवं अन्य सभी विषयों को लेकर कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, जोन 10 जोन कमिश्नर सुश्री रूचि शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री दिनेश सिन्हा को एमआईसी सदस्य जोन 10 जोन अध्यक्ष श्री सचिन बी. मेघानी, डॉ अनामिका सिंह, पार्षद श्रीमती गायत्री नौरंगे, श्रीमती सुषमा साहू, श्री विनय प्रताप सिंह ध्रुव, श्री विनय निर्मलकर सहित नगर निगम जोन 10 के अन्य सम्बंधित निगम अधिकारियों की उपस्थिति में आवश्यक निर्देश दिए.

रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने राज्य शासन की आवासीय पट्टा वितरण योजना में यह सुनिश्चित करने निर्देशित किया कि कोई भी पात्र हितग्राही योजना में लाभान्वित होने से वंचित ना होने पाए. सभी पात्रों के नाम इसमें जोड़ा जाना प्राथमिकता से सुनिश्चित किया जाये.

रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने दीपावली पर्व के पूर्व नगर निगम क्षेत्र की सभी बंद स्ट्रीट लाइटों को शत – प्रतिशत जलवाया जाना व्यवहारिक आवश्यकता के अनुसार नई स्ट्रीट लाईट तत्काल लगावाया जाना प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने के निर्देश सम्बंधित जोन अधिकारियों को दिए हैँ. ग्रामीण विधायक ने पूरे क्षेत्र में प्रतिदिन नियमित डोर टु डोर कचरा कलेक्शन कार्य रामकी कम्पनी के माध्यम से सतत मॉनिटरिंग करते हुए सुनिश्चित करने कहा है, ताकि नागरिक त्यौहार में इधर – उधर कचरा ना डालें. ग्रामीण विधायक ने दीपावली के पूर्व सफाई व्यवस्था और पेयजल व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर सुधारा जाना सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया है.

ग्रामीण विधायक ने अधिकारियों को शत – प्रतिशत रूप से नगर निगम रायपुर हेतु निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप बकाया राजस्व वसूली करने के निर्देश दिए हैँ. ग्रामीण विधायक ने वार्डो में प्रगतिरत सभी विकास कार्यों को गुणवत्ता का ध्यान रखकर सतत मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता सहित जनहित में पूर्ण करवाना और नवीन विकास कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र तैयार करवाना सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया है.