- पचपेड़ीनाका चौक से बूढ़ापारा सीएसईबी चौक के मध्य स्थित सड़क का विकास प्रगतिरत, अतिशीघ्र निर्माण कार्य किया जायेगा
रायपुर – रिंग रोड़ क्रमांक 1 के रायपुरा अंडरब्रिज एवं संतोषी नगर ब्रिज चौक (ऐंट्री गेट के पीछे 4 फीट का गढ्ढ़ा) का क्षेत्र नगर पालिक निगम, रायपुर द्वारा संधारण नहीं किया जाता है। यह सड़क शासकीय लोक निमार्ण विभाग अथवा एनएचएआई द्वारा संधारित की जाती है। इसी प्रकार सिद्धार्थ चौक (कालीबाड़ी रोड़) पचपेड़ीनाका चौक से सीएसईबी चौक बूढ़ापारा के मध्य स्थित है। इस सड़क का विकास कार्य वर्तमान में प्रगतिरत है। शीघ्र अतिशीघ्र इस सड़क का निर्माण कार्य किया जावेगा। जिससे वाहन चालकों/ राहगीरों को कोई असुविधा नहीं होगी।
इस संबंध में संबंधित मार्गों की स्थिति एवं तकनीकी आवश्यकताओं के आधार पर बी.टी. सड़क नवीनीकरण तथा आवश्यकतानुसार पुनर्निर्माण के कार्यों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्ताव में सड़कों की मरम्मत, क्षतिग्रस्त सतह के सुधार तथा आवश्यकता के अनुरूप सड़क को पुनः विकसित करने संबंधी कार्यों को सम्मिलित किया गया है, ताकि नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र की सड़कों की वर्तमान स्थिति में सुधार एवं भविष्य में बार-बार होने वाली क्षति को कम करने के उद्देश्य से बी.टी. सड़क नवीनीकरण एवं पुनर्निर्माण संबंधी प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक स्वीकृति एवं अग्रिम कार्यवाही हेतु संबंधित सक्षम प्राधिकारी को प्रेषित किया गया है। स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आगामी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



