रायपुर – पुजारी पार्क से कमल विहार गेट तक उद्यान विकास एवं डिवाईडर के भीतर पर प्लांटेशन कार्य के अंतर्गत पौधारोपण का कार्य किया गया है। कुछ पौधे मृत एवं सूखे पाये गए हैं। मृत पौधे के स्थान पर नये पौधे लगाये जाने के लिए अनुबंधित एजेंसी को निर्देशित किया गया है।
अनुबंधित ठेकेदार के द्वारा मृत एवं सुखे पौधों के स्थान पर नये पौधे लगाये जाने का कार्य एवं रखरखाव की जिम्मेदारी दो वर्ष की अवधि के लिए शर्तानुसार दिया गया है।




