रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 6 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन 6 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आत्मानंद साहू की उपस्थिति में नगर निगम जोन क्रमांक 6 क्षेत्र के अंतर्गत महामाया मन्दिर वार्ड क्रमांक 65 के अंतर्गत राधा बाई कॉलेज रोड में विभिन्न 2 स्थानों और
शीतला मन्दिर रोड मठपारा में एक स्थान पर फैली गन्दगी और कचरा को उठवाकर जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत स्वच्छता कायम करते हुए जन – जन को स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश दिया. अब उक्त भिन्न 3 स्थानों पर शीघ्र स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सीटीयू स्वच्छता लक्षित ईकाई का शीघ्र विकास करने की तैयारी की जा रही है.




