Home छत्तीसगढ़ यूआरएम में दुर्घटना, एक घायल*

यूआरएम में दुर्घटना, एक घायल*

3
0

10 जनवरी 2024 की ए-शिफ्ट के दौरान सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल (यूआरएम) में कंट्रोल पल्पिट 8 के निकट सेमी स्किल्ड (अर्ध-कुशल) ठेका श्रमिक श्री बाबूराव, उम्र 38 वर्ष स्क्रैप उठवाने का कार्य कर रहे थे।
इस दौरान क्रॉप बकेट में रेल के कटे टुकड़ों को एडजस्ट करते समय क्रॉप बकेट का लिफ्टिंग टैकल अपनी जगह से हिल गया। लिफ्टिंग टैकल के लगने से श्री बाबूराव आहत हुए।
ठेकेदार हितेश भाई पटेल के अधिनस्त ठेका श्रमिक श्री बाबूराव को प्लांट के मुख्य मेडिकल पोस्ट पर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसकी जांच की गई एवं तत्काल आगे की चिकित्सा के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र, सेक्टर-09, भिलाई रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।