March 11, 2026

शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन रखा गया

IMG-20230826-WA0207

महात्मा गांधी के बलिदान दिवस एवं भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन के बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति पर आज कलेक्ट्रेट में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री दुर्गेश वर्मा, श्री निर्भय साहू, डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष कर्मा, श्री श्रवण कुमार टंडन सहित कलेक्टोरेट के अधिकारी कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी तरह जिले के शासकीय कार्यालयों सहित विकासखंडों के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में 2 मिनट का मौन रखकर स्वतंत्रता संग्राम में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

You may have missed