Home छत्तीसगढ़ आज लगातार छठा बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

आज लगातार छठा बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

7
0

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लगातार छठा बजट पेश करेंगी। इसके साथ ही उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज होंगे। वह लगातार 5 पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश कर पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के क्लब में शामिल हो जाएंगी। सीतारमण पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं, जो जुलाई 2019 से अब तक पांच पूर्ण बजट पेश कर चुकी हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने सर्वाधिक 10 बार बजट पेश किए थे।