March 12, 2026

CM बनने के बाद चंपई सोरेन का पहला टेस्ट आज…करना होगा बहुमत साबित

552

झारखंड की चंपई सोरेन सरकार के लिए आज यानी सोमवार का दिन बहुत बड़ा है। वे आज विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के जरिए अपना बहुमत साबित करेंगे। इससे पहले, विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने के लिए हैदराबाद के रिजॉर्ट में रोके गए गठबंधन सरकार के विधायक वापस रांची लौट आए हैं। इन विधायकों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस के विधायक शामिल हैं। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और चंपई सोरेन द्वारा सीएम पद की शपथ लेने के बाद इन विधायकों को तेलंगाना भेज दिया गया था। झामुमो ने  तब भाजपा पर खरीद-फरोख्त के जरिए विधायकों को दल बदलवाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।