June 8, 2026

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे PM

554

नई दिल्ली : भाजपा ने अपने लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। भाजपा ने अपने सभी सांसदों से आज सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा है।

भाजपा के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव देंगे। बता दें, वर्तमान में संसद में बजट सत्र जारी है।

सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से हुई थी। पीएम मोदी आज इसी अभिभाषण के लिए राष्ट्रपति को धन्यवाद ज्ञापित करेंगे।