March 11, 2026

जल्द दूसरी बार पापा बनने वाले हैं विराट कोहली…करीबी दोस्त ने किया खुलासा

96

नई दिल्ली: विराट कोहली के करीबी दोस्त और दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी ने बड़ी खुशखबरी दी है। इस खुशखबरी को सुनने के बाद कोहली के फैन्स खुशी से झूमने लगे हैं।

दरअसल दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने खुलासा करते हुए बताया​ कि अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट है और जल्द ही विराट कोहली के घर फिर से किलकारी गूंजने वाली है।

डिविलियर्स ने ये भी खुलासा किया कि इसी वजह से कोहली ने ब्रेक ले लिया था। बता दें कि अनुष्का शर्मा के प्रेग्नेंट होने को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे और अब डिविलियर्स ने इसकी पुष्टि कर दी है।

एबी डिविलियर्स ने शनिवार को अपने यूट्यूब शो में कहा कि, ‘मुझे बस इतना पता है कि वह ठीक है। वह अपने परिवार के साथ कुछ समय बिता रहा है,

यही कारण है कि वह पहले दो टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं। मैं किसी और चीज की पुष्टि नहीं करने जा रहा हूं। ‘वह ठीक हैं, वह अच्छा कर रहे हैं।’

एबी डिविलियर्स ने कहा कि ‘हां, उनके घर दूसरा बच्चा आने वाला है। हां, यह परिवार का समय है और चीजें उनके लिए महत्वपूर्ण हैं। यदि आप खुद के प्रति सच्चे नहीं हैं, तो आप इस बात का ध्यान नहीं रखते कि आप यहां किस लिए हैं।

मुझे लगता है कि ज्यादातर लोगों पहली प्राथमिकता परिवार है। उन्होंने कहा कि, “आप इसके लिए विराट को जज नहीं कर सकते। हां, हम उन्हें मिस करते हैं। लेकिन उन्होंने बिल्कुल सही फैसला लिया है।’

You may have missed