March 11, 2026

प्रियंका चोपड़ा संग शादी पर सालों बाद बोले निक जोनस- ‘लगा बस बहुत हो गया’

588

मनोरंजन जगत के मशहूर स्टार कपल निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की वर्ष 2018 में जोधपुर में लैविश वेडिंग हुई थी। अटकलें हैं कपल ने शादी पर 3।5 करोड़ के लगभग खर्चा किया था। शादी के 6 वर्ष पश्चात् निक ने बड़ा खुलासा किया है। एक शो पर निक अपने भाई जो और केविन के साथ थे। तीनों को लाई डिटेक्टर टेस्ट से गुजरना पड़ा। वायरल वीडियो में कार में तीनों भाई बैठे हुए हैं। उनसे तीखे प्रश्न पूछे गए। यहां निक से शादी पर सवाल हुए।

उनसे पूछा गया, आपकी कई शादियों के बीच एक समय ऐसा आया जब आपको लगा बस बहुत हो गया है? इसका निक ने थोड़ी देर रुककर जवाब दिया। वो हंसते हुए हां कहते हैं, फिर निक ने जोर से बोला- विशेष रूप से बिल देखने के बाद उन्हें लगा बस बहुत हो गया है। निक का जवाब सुनकर उनके दोनों भाई और होस्ट भी हंसने लगते हैं। निक के इस मजाकिया अंदाज को प्रशंसक पसंद कर रहे हैं।

केविन से पूछा गया क्या आपको लगा कि निक की शादी के फंक्शन बहुत लंबे चल रहे हैं? इसका उन्होंने हां में जवाब दिया। वही निक से पूछा गया क्या वो स्वयं को अपने भाइयों से अच्छा गायक मानते हैं। निक ने इसका नहीं में जवाब दिया। उनका ये जवाब गलत निकला। निक की भाइयों संग अच्छी बॉन्डिंग है। बीते दिनों तीनों मुंबई कॉन्सर्ट के लिए आए थे। प्रशंसक निक को जीजू जीजू बोलकर चियरअप कर रहे थे।

You may have missed