Home Uncategorized गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा तगड़ा झटका

गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा तगड़ा झटका

3
0

 

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से बाहर हो गए हैं। बताया जा रहा है ​कि मोहम्मद शमी बाएं टखने की चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए, जिसके लिए यूके में सर्जरी की आवश्यकता होगी।

बता दें कि शमी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम में शामिल किया गया था लेकिन उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर थी। बीसीसीआई ने बाद में एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि शमी को मेडिकल टीम ने मंजूरी नहीं दी है और तेज गेंदबाज को दो टेस्ट मैचों से बाहर कर दिया गया है।

वैसे इस टीम का साथ स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पहले ही छोड़ चुके हैं। उन्हें मुंबई इंडियन्स ने ट्रेड कर पहले ही अपने खेमे में कर लिया था। शमी के बाहर होने से सवाल यह भी हैं कि क्या वह आगामी टी20 वर्ल्ड कप तक फिट हो पाएंगे। वनडे वर्ल्ड कप में दमदार परफॉर्मेंस के बाद यह तेज गेंदबाज टीम मैनेजमेंट की प्लानिंग का अहम हिस्सा जरूर होगा।