March 10, 2026

बिना अनुमति के अधिकारी-कर्मचारियों का अवकाश प्रतिबंधित

IMG-20230826-WA0207

 

मुंगेली लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की कार्यवाही सम्पन्न होने तक जिले में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अथवा उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी की अनुमति के बिना अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे और न ही मुख्यालय छोड़ेंगे। कलेक्टर श्री राहुल देव ने आदर्श आचार संहिता के दौरान जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा अवकाश हेतु प्रस्तुत आवेदनों पर विचारोपरांत स्वीकृति के लिए नस्तियों के प्रस्तुतिकरण हेतु अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

You may have missed