March 13, 2026

छत्तीसगढ़ के इस जिले में योगी-मोदी पिचकारी की धूम

264

इन पिचकारियों पर लिखा है डबल इंजन की सरकार. इनकी मांग भी बाजार में बढ़ गई है. यहां होली धूमधाम से मचाई जाएगी. उत्सव के इस माहौल के बीच राजनीति का पारा भी गर्म है. क्योंकि यहां 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है. इसलिए यहां दोनों चीजें साथ-साथ चल रही हैं. लोग एक-दूसरे को उत्सव की बधाई भी देंगे और प्रचार भी करेंगे.

इन पिचकारियों को बेचने वाले दुकानदारों ने बताया कि लोकसभा चुनाव सिर पर है. राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. इस बीच यह होली का त्योहार भी आ गया है. इसलिए बाजार मे मोदी-योगी पिचकारियां भी आ गई हैं. लोग इन पिचकारियों को दमादम खरीद रहे हैं. क्योंकि, इसकी कीमत ज्यादा नहीं है.

दुकानदार ने बताया कि लोग इन पिचकारियों की मांग भी कर रहे हैं. उनकी मांग को देखते हुए इसका दूसरा भी लॉट मंगाया गया है. इस लोकसभा चुनाव में होली के रंग के साथ-साथ राजनीतिक रंग भी दिखाई देगा. उन्होंने बताया कि कांकेर में पहली बार कोई पिचकारी चुनाव प्रचार का माध्यम बनी है. पिचकारियों के अलावा बाजार में सफेट टी-शर्ट भी मिल रही हैं.

दूसरी ओर, लोकसभा चुनाव के साथ साथ होली पर्व और रमजान का महीना होने से पुलिस भी अलर्ट पर है. कांकेर के एडिशनल एसपी मनीषा रावटे ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. इसके साथ ही पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला. रावटे ने कहा कि समाजजनों से बात की है. सभी को सावधान रहने के लिए कहा गया है.

You may have missed