March 12, 2026

भीषण गर्मी में भी चरौदा नगर निगम में पाइप खत्म

IMG-20230826-WA0207

चरौदा नगर निगम में बीते डेढ़ महीनों से क्षेत्रीय हैडपम्प में पाइप बदलने के लिए पाइप नही उपलब्ध है ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में सड़कों के निर्माण के कारण वाटर सप्लाई की व्यवस्था का खस्ताहाल है ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित तीन हैंडपंप में पानी नही आ रहा है बीते डेढ़ महीनों से मार्केट के व्यापारी एक एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं निगम अमला झूठा आश्वासन देते हुए नजरे चुरा रहा है सनद रहे ट्रांसपोर्ट नगर चरौदा नगर निगम के अंतर्गत आता है और सबसे ज्यादा टैक्स की वसूली भी यही से आती है उसके बाद भी निगम के पानी विभाग के अधिकारी हेमंत साहू विगत डेढ़ महीनों से ट्रांसपोर्ट नगर के जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करते दिखाई देते हैं
ट्रांसपोर्ट नगर के ट्रांसपोर्टर जसवीर सिंह चहल ,बलविंदर सिंह ,तथा व्यवसायी पवन राय, बबलू चौबे ,प्रेम शर्मा, सुजीत शील ,रामप्रकाश चौबे, संजय शर्मा ,शहजाद अंसारी मंशाराम ने बताया कि निगम के अधिकारी झूठा आश्वासन देते हैं आगे होली का पर्व है वावजूद उसके निगम अपने लापरवाही से बाज नहीं आ रहा है

You may have missed