Home एक्सक्लूसीव एमएलए रिकेश से छत्तीसगढ़ सिंख पंचायत ने सामुदायिक भवन बनाने की रखी...

एमएलए रिकेश से छत्तीसगढ़ सिंख पंचायत ने सामुदायिक भवन बनाने की रखी मांग…

10
0


एमएलए रिकेश का सिरोपाओ एवं मोमेंटो देकर किया सम्मानित
भिलाई । छत्तीसगढ़ सिख़ पंचायत भिलाई दुर्ग द्वारा आज गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा गुरुनानक नगर में पहुंचे वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश जी का गुरु हजूरी में मोमेंटो एवं सिरोपाओ दे कर सम्मानित किया गया उसके उपरांत गुरुद्वारा ऑफिस में उपस्थित होकर सिख पंचायत के अध्यक्ष जसबीर सिंह चाहल ने वैशाली नगर क्षेत्र के गुरुद्वारों के प्रबंधकों से अवगत कराया एवं उनकी समस्याओं की जानकारी दी ।

जिसमें विधायक रिकेश सेन जी द्वारा सिख पंचायत के सामुदायिक हाल बनाने एवं सभी गुरुद्वारों के उनके कामों को पूर्ण करने की बात कही
सिख पंचायत के अध्यक्ष जसवीर सिंह चाहल ने कहा कि सिख परिवारों की या गुरुद्वारों की किसी तरह की समस्या हो तों सिख पंचायत द्वारा विधायक के आगे रखी जाएगी एवं हर महीने या समय-समय पर सिख पंचायत द्वारा विधायक के साथ बैठक की जाएगी