March 10, 2026

शराबबंदी कि मांग करने वाले भाजपाई शराब कि रेट बढ़ा रहे सांय सांय – कैलास पोयाम*

IMG-20240410-WA0124(1)

 

हिंदुत्व की ढोंग करने वाले भाजपाई लेते हैँ गौमांस क़े व्यापारियों से चंदा

कोंडागांव – प्रदेश कांग्रेस क़े संयुक्त महामंत्री एवं कोंडागांव नगरपालिका क़े 4 बार क़े पूर्व अध्यक्ष कैलास पोयाम ने प्रेस को जारी बयान में शराब क़े दर में हुई वृद्धि को भाजपा कि दोगली नीति बताया है पोयाम ने कहा कि भाजपा कि कथनी और करनी में अंतर चंद महीनों में ही दिखनी शुरू हो गयी है यही भाजपाई कांग्रेस सरकार क़े दौरान शराबबंदी कि मांग करते थकते नहीं थे वही अब शराब क़े प्रति बॉटल में 200 रुपए बढ़ा लिए यह दोगलाई नहीं तो क्या है।हर चीज में मोदी कि तारीफ करते नहीं थकते भाजपाई तो क्या यह बढ़ा हुआ दाम भी मोदी क़े कहने पर हुआ है??? भाजपा कि हकीकत देखें यह लोग शराबबंदी कि बात करते हैँ और दूसरी ओर जनता को शराबी बनाने आहता भी खोल रहे यानि झूठ बोलकर सत्ता हासिल करना ही भाजपा का सिद्धांत है जनता से कोई लेना देना नहीं है यही भाजपाई धर्म क़े नाम पर राजनीती करते हैँ हिंदुत्व का ढोंग करते हैँ और गौमांस क़े व्यापारियों से चंदा लेते हैँ ऐसी भाजपा की दोगली नीति।साय सरकार को बने जुम्मा जुम्मा 4 महीने हुए हैँ और कई हजार करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है यही है मोदी गारंटी?लगातार जनता परेशान है मंहगाई से इस ओर इनका कोई ध्यान नहीं शाम दाम दंड भेद चाहे कोई भी नीति हो सत्ता हासिल करना भाजपा का मुख्य ध्येय बन गयी है शराब को मंहगी दर से बेचकर जनता को शराबी बनाने का इरादा बना चुकी है भाजपा कांग्रेस पार्टी जनता क़े हित में लड़ाई जारी रखेगी सड़क से सदन तक जनहितैषी मुद्दों पर जंग जारी रहेगी।

You may have missed