March 10, 2026

आम्बेडकर जयंती पर खुर्सीपार से निकलेगी विशाल वाहन रैली”

IMG-20230826-WA0207

 

भिलाई न्यूज ! डॉ. भीमराव आम्बेडकर भिलाई सेवा समिति बापू नगर खुर्सीपार द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा साहेब की 133वीं जयंती पर विशाल वाहन रैली का भव्य आयोजन किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में बाबा साहेब के अनुयायी एवं भीम मित्रों की उपस्थिति रहेगी। यह रैली आम्बेडकर भवन शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बापू नगर वार्ड-43 के पास से प्रातः 9 बजे निकाली जायेगी। आयोजक समिति के संरक्षक एवं संस्थापक फौजी राम प्यारे ने बताया कि आम्बेडकर जयंती पर विशाल वाहन रैली का उद्देश्य यह है कि हम सब मिलकर बाबा साहेब के पद चिन्हों पर चलकर उनके समतामूलक समाज एवं राष्ट्र का निर्माण कर सकें । जिससे समाज के वंचित एवं अंतिम पंकित पर खड़े व्यक्ति को भी उनका अधिकार लौटाया जा सके। जिससे वे लोग भी स्वाभिमान के साथ अपना जीवन यापन कर सकें । साथ ही जागरूकता के साथ एकजुट होकर बाबा साहेब के दिए संवैधानिक शक्तियों को ग्रहण कर स्वयं एवं आने वाली पीढ़ियों का भी नींव मजबूत कर सकें ।

आयोजित समिति के सदस्य डॉ.बी.के केश्यप, इन्द्रासन लाल, उषा भारती, नाथेशरण, विमल फौजी, अमौत सिंह फौजी, शुभनरायण फौजी, शिवबिलास, लक्ष्मी देवी के द्वारा ज्यादा से ज्यादा जनमानस के उपस्थित होने का आवाहन किया गया है ।

You may have missed