March 12, 2026

प्रदेश सरंक्षक पवन निषाद बस्तर संभाग में प्रवास के दौरान कोंडागांव में भव्य स्वागत किया पूर्व सैनिक ने*

IMG-20240417-WA0163

कोंडागांव अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ के संस्थापक सदस्य और प्रदेश सरंक्षक पवन निषाद बस्तर संभाग में प्रवास के दौरान विकास नगर स्टेडियम कोंडागांव में चल रहे निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण में पहुँचे l अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत वंदन किया गया l पवन निषाद ने युवक एवं युवतियों को प्रशिक्षण में कड़ी मेहनत करने को कहा और कहा कि कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता है बस हमें उसे हासिल करने का जुनून होना चाहिये इसके साथ ही युवा मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया l अंत में उन्होंने जिला इकाई कोंडागांव के कार्यों की सराहना की l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के सरंक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज यादव, सचिव उमेश साहू , उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, सेवारत सैनिक – टंकेश्वर सेन, शिवनाथ यादव, उमेंद्र मरकाम, घिना नेताम, कलिनदर पोयाम और निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवक एवं युवतियां उपस्थित रहे l

You may have missed