March 19, 2026

9 जून को नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार PM पद की शपथ लेंगे

511

प्रधानमंत्री के होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ी रही। 9 जून को नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार PM पद की शपथ लेंगे।

नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) के संसदीय दल का नेता चुना गया। पुराने संसद के सेंट्रल हॉल में हुई मीटिंग में NDA के 13 दलों के नेता शामिल हुए। इसके बाद सभी ने सरकार बनाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को समर्थन पत्र सौंपा। मोदी ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। इसके बाद मोदी ने कहा कि 18वीं लोकसभा नई ऊर्जा और कुछ कर गुजरने वाली लोकसभा रहेगी। मोदी 9 जून को शाम 7 बजकर 15 मिनट पर राष्ट्रपति भवन में तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

You may have missed